प्रधानमंत्री मोदी ने गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली से कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला. रायबरेली को 1100 करोड़ की सौगात देने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने रक्षा सौदे के बहाने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके नेता बोलते यहां हैं और तालियां पाकिस्तान में बजती हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि आज देश के सामने दो पक्ष हैं, एक पक्ष सत्य और सुरक्षा का है, दूसरा पक्ष उन ताकतों का है जो किसी भी कीमत पर देश को कमजोर करना चाहते हैं. कांग्रेस उन ताकतों के साथ खड़ी है जो हमारी सेनाओं को मजबूत नहीं होना देना चाहते हैं, ऐसे लोगों की कोशिशों को किन देशों से समर्थन मिल रहा है देश देख रहा है. भाषण यहां दिया जाता है और तालियां पाकिस्तान में बजती हैं.
बता दें कि यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा उनसे पहले भी नेहरू-गांधी परिवार का राजनीतिक दुर्ग रहे रायबरेली पीएम मोदी पहली बार पहुंचे. रायबरेली पहुंचने पर पीएम मोदी ने सबसे पहले मॉडर्न कोच फैक्ट्री का निरीक्षण किया. इसके बाद प्रधानमंत्री ने यहां पर 1100 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया.
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने वायुसेना को कभी मजबूत नहीं होने दिया. रक्षा सौदे के मामले में कांग्रेस का इतिहास क्वात्रोची मामा का रहा और कुछ दिन पहले एक और आरोपी मिशेल चाचा को लाया गया है और हमने देखा है कि कांग्रेस कैसे इनको बचाने के लिए अपना वकील अदालत में भेजी. कांग्रेस क्या इसलिए भड़की हुई है क्योंकि बीजेपी सरकार जो रक्षा सौदे कर रही उसमें क्वात्रोची मामा और मिशेल अंकल नहीं हैं.
प्रधानमंत्री ने कहा कि 2009 में भारतीय सेना ने 1 लाख 86 हजार बुलेट प्रूफ जैकेट की मांग की थी. 2009 से लेकर 2014 तक पांच साल बीत गए, लेकिन सेना के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट नहीं खरीदी गई. पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र में हमारी सरकार बनने के बाद 2016 में हमने सेना के लिए 50 हजार बुलेटप्रूफ जैकेट खरीदी. मैं देश को ये भी जानकारी देना चाहता हूं कि इस साल अप्रैल में पूरी 1 लाख 86 हजार बुलेट प्रूफ जैकेट का ऑर्डर दिया जा चुका है. ये जैकेट भारत की ही एक कंपनी बना रही है.
पीएम मोदी ने कहा, "रामचरित मानस में एक चौपाई है, गोस्वामी तुलसीदास जी ने लिखा है कि भगवान राम किसी का व्यक्तित्व समझाते हुए कहते हैं झूठई लेना, झूठई देना, झूठई भोजन, झूठ चबेना. यानि कुछ लोग झूठ ही स्वीकार करते हैं, झूठ ही दूसरो को देते हैं, झूठ का ही भोजन करते हैं और झूठ ही चबाते हैं."
उन्होंने कहा, "लेकिन, सच्चाई को श्रृंगार की जरूरत नहीं होती और झूठ हमेशा हारेगा. देश कांग्रेस को सेना के प्रति उसके रवैये को लेकर कभी माफ नहीं करेगा." प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया, 'कुछ लोगों' को 'भारत माता की जय' बोलने में शर्मिंदगी महसूस होती है. दर्शकों की तालियों के गड़गड़ाहट के बीच उन्होंने कहा, "वे कैसे लोग हैं जो अपने देश की परवाह नहीं करते? मैं जानता हूं कि वे मोदी को अपशब्द कहना चाहते हैं. वे मोदी को भ्रष्टाचार में फंसाना चाहते हैं. लेकिन मैं जानना चाहता हूं कि वे देश के गौरव को दांव पर क्यों लगाना चाहते हैं? राष्ट्र की सुरक्षा को दांव पर क्यों लगाया जा रहा है?"

Comments
Post a Comment