हार्दिक पंड्या, केएल राहुल और करण जौहर के खिलाफ केस दर्ज

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हार्दिक पंड्या, केएल राहुल और फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर के खिलाफ यहां के लूणी पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है। करण जौहर के टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ में महिलाओं के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर यह मुकदमा दर्ज किया गया है। इसको लेकर पंड्या और राहुल का टीम से निलंबन भी हुआ था। हालांकि, बाद में जांच पूरी होने तक निलंबन हटा लिया गया।

लूणी पुलिस थाना प्रभारी बंशीलाल वैष्णव ने बताया कि अधिवक्ता देवाराम मेघवाल ने मंगलवार को हार्दिक पंड्या, केएल राहुल और करण जौहर पर अश्लील टिप्पणी करने, एससी-एसटी एक्ट व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन लोगों ने बीते दिनों एक टीवी शो के दौरान महिलाओं के खिलाफ अश्लील टिप्पणी की थी। साथ ही देश के महापुरुषों का अपमान किया। इसमें संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर भी शामिल हैं।

याचिकाकर्ता का कहना है कि टॉक शो में हुआ टिप्पणियों की वजह से उनकी भावनाएं आहत हुईं हैं। वैष्णव ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। इसके बाद अगर जरूरी हुआ तो आरोपियों को नोटिस जारी कर तलब किया जाएगा।

इस मैच में भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम का स्कोर जब 11 रन था, तभी सूजी बेट्स सात के निजी स्कोर पर राधा यादव की गेंद पर विकेट के पीछे तानिया भाटिया को कैच थमा बैठीं।

सोफी-सैटर्थवेट ने न्यूजीलैंड का स्कोर 100 के पार पहुंचाया

इसके बाद ओपनर सोफी डिवाइन ने कैटलिन गुरे के साथ दूसरे विकेट के लिए 36 रन जोड़े। 47 रन के स्कोर पर कैटलिन पूनम यादव की गेंद पर बोल्ड हो गईं। उन्होंने 15 रन बनाए। उनकी जगह एमी सैटर्थवेट ने क्रीज संभाली। सोफी और एमी ने तीसरे विकेट के लिए 69 रन जोड़े।

Comments