भारत-वेस्टइंडीज के बीच पांच वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं। विशाखापट्टनम में खेला गया दूसरा मैच टाई रहा था। ब्रेबोर्न में टीम इंडिया 23 साल बाद वनडे मैच खेलेगी। भारत यहां एकमात्र मैच 1995 में खेला था। तब उसने न्यूजीलैंड को छह विकेट से शिकस्त दी थी। इस मैदान पर भारत-विंडीज की टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी।
इस स्टेडियम पर 12 साल बाद कोई वनडे खेला जाएगा। पिछली बार 2006 में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की टीमें आमने-सामने हुईं थी। वेस्टइंडीज ने यहां पर सबसे ज्यादा चार मैच खेले हैं, जिसमें वह एक ही जीत पाया है।
तीन बार ही बना 200+ का स्कोर
इस मैदान पर अगर सर्वाधिक स्कोर की बात करें तो वह वेस्टइंडीज के नाम है। उसने 2006 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 234 रन बनाए थे। यहां अब तक तीन बार ही 200+ स्कोर बने हैं। भारतीय टीम का सर्वाधिक स्कोर चार विकेट पर 128 रन है। तब उसने दूसरी पारी में बल्लेबाजी की थी। सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम है। उसने 2006 में श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में 80 रन बनाए थे।
आखिरी एकादश में शामिल हो सकते हैं जाधव
इस मैच से केदार जाधव भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे। तीसरे वनडे के बाद कोहली ने कहा था कि उनकी टीम को एक ऑलराउंडर की कमी खली है। उस स्थान को भरने के लिए टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने एशिया कप में छह मैच खेले, जिसमें छह विकेट लिए और 70 रन बनाए।
ओपनर्स से टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत की उम्मीद
ओपनर शिखर धवन पिछले तीन मुकाबलों में नाकाम रहे हैं। वे पहले वनडे में चार, दूसरे में 29 और तीसरे में 35 रन ही बना सके थे। वहीं, रोहित शर्मा भी पहले वनडे में शतक के बाद अगले दो मैच में कुल 12 रन ही बना सके। ऐसे में टीम इंडिया को दोनों से बेहतर शुरुआत की उम्मीद है।
हेटमेयर से भारत को खतरा
विंडीज की बात करें तो उसके विकेटकीपर शाई होप अच्छी फॉर्म में हैं। उन्होंने पहले वनडे में 32, दूसरे में 123 और तीसरे 95 रन बनाए। वहीं, 21 वर्षीय शिमरॉन हेटमेयर ने 106, 94 और 37 रन की पारी खेली। दोनों को टीम इंडिया जल्दी पवेलियन भेजना चाहेगी, जिससे जीत की राह आसान हो सके।
टीमें: भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायुडू, ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, उमेश यादव, केएल राहुल, मनीष पांडेय, केदार जाधव।
वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), सुनील अंब्रीस, देवेंद्र विशू, शिमरॉन हेटमायर, शाई होप, एश्ले नर्स, कीमो पॉल, रोवमन पॉवेल, केमर रोच, मार्लोन सैमुअल्स, फैबियन एलेन, चंद्रपॉल हेमराज, ओशाने थॉमस, ओवेड मैकॉय, काइरन पॉवेल।

Comments
Post a Comment